राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान फ्लोरेंस कॉलेज की स्मृति कुमारी ने

360° Ek Sandesh Live

Reporting by Mustaffa

इरबा स्थित संस्थान की छात्रा ने बढ़ाया मान, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज में जश्न का माहौल

मेसरा (रांची): झारखण्ड नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल (जेएनआरसी),राँची द्वारा मंगलवार को जीएनएम प्रथम वर्ष एवं एएनएम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में ओरमांझी प्रखंड के इरबा स्थित प्रतिष्ठित संस्थान फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा स्मृति कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे राज्य में तीसरा स्थान (थर्ड रैंक) हासिल किया है। स्मृति की इस शानदार सफलता से कॉलेज प्रबंधन,शिक्षकों और स्थानीय क्षेत्र में भारी उत्साह है। छात्रा की इस स्वर्णिम सफलता पर फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सचिव ज़ीनत कौशर ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा,स्मृति कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कॉलेज का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। हमारे कॉलेज के छात्र-छात्राएं शुरू से ही राज्य स्तर पर टॉप करते आ रहे हैं। यह परिणाम हमारे शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है। ​सचिव ने स्मृति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि कॉलेज के अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर आगे निरंतर मेहनत करेंगे और चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थान व राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। स्मृति की इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन,प्राध्यापकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। स्मृति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और कॉलेज के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से ही स्मृति को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Spread the love