बांग्लादेश में बौद्ध नेता दीपेन दीवान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

ढाका : बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य, चटगांव पहाड़ी क्षेत्र मामलों (चटगांव हिल ट्रैक्ट्स) के केंद्रीय मंत्री और बौद्ध नेता दीपेन दीवान ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रेस सचिव अतीकुर रहमान रुमोन ने यह जानकारी दी। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार रुमोन ने बताया कि दीवान ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को अपना इस्तीफा सौंपा।

रुमोन ने उल्लेख किया कि वह अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण आधिकारिक कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं कर पा रहे। अतीकुर रहमान रुमोन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दीपेन दीवान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के रंगमती जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के रंगमती संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता है। दीपेन दीवान बौद्ध बहुल चकमा जातीय अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं। साल 2024 की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बनी सरकार में अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने के लिए दीपेन दीवान (बौद्ध नेता) और निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता) को कैबिनेट में शामिल किया गया।

Spread the love