चतरा जिले के प्रशासनिक कर्मियों का हुआ तबादला

360° Ek Sandesh Live

By Ashok Anant
चतरा जिले में उपायुक्त ने बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 80 कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत प्रधान लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक तथा अन्य कर्मियों को जिले के विभिन्न प्रखंड, अंचल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से हटाकर नए कार्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कुछ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी विभिन्न जिला शाखाओं एवं कार्यालयों में यथावत रखी गई है। संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब कर्मियों को कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं। डीसी रवि आनंद ने कहा है कि कार्यहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित कर्मियों का वेतन जून 2026 से उनके नए पदस्थापन कार्यालय से आहरित किया जाएगा।

Spread the love