रांची में पुलिस-कोढ़ा गैंग मुठभेड़: सरगना रंगीला घायल, दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

सोने की चेन व हथियार बरामद

MUSTFA

​रांची: राजधानी में लगातार चेन छिनतई करने वाले बिहार के कटिहार के कुख्यात कोढ़ा गैंग पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को बीआईटी मेसरा ओपी के चुट्टू (रिंग रोड) इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के सरगना रंगीला समेत तीन अपराधियों को धर दबोचा। पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग रहे रंगीला के पैर में जवाबी कार्रवाई (हाफ एनकाउंटर) में गोली लगी है।​ रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सदर डीएसपी और लालपुर, बरियातू, कोतवाली, ओरमांझी व बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारियों की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, बाइक और मेसरा ओपी समेत कई इलाकों से लूटी गई 10 से ज्यादा सोने-चांदी की चेन बरामद की है। केवल कैश और गहनों को निशाना बनाने वाले इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और खरीदारों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Spread the love