6 जून को लातेहार में होगा झामुमो का बीएलए प्रशिक्षण शिविर

360° Ek Sandesh Live

By Deepak Misra

लातेहार: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में बुधवार को बीएलए , विशेष पुनरीक्षण (एसआर) एवं जनगणना कार्य को लेकर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं बैठक को संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्यभर में विशेष पुनरीक्षण (एसआर) एवं जनगणना का कार्य चल रहा है।
झामुमो यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से आगामी 6 जून को लातेहार टाउन हॉल में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के आगमन पर बीएलए , पंचायत पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने , किसी तरह के संशोधन करवाने एवं नाम कटने से बचाने के संबंध में जानकारी दिया जायेगा।
इस मौके पर लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने कहा कि 6 जून को आयोजित होने वाले बैठक में सभी बीएलए , पंचायत अध्यक्ष , बूथ अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति रहना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी तथा आगामी रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा होगी।
आयोजित बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे , जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ,  झामुमो कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव , रंजीत उरांव , राजेंद्र भगत , अंकित तिवारी , मनोज चौधरी , सरफराज आलम , बीनू राम , संदीप गंझू , बबलू राही , सौरभ श्रीवास्तव , संजय यादव , इनायत करीम , एहसान अंसारी , बिलासी टोपनो , आरती देवी , ममता देवी, वासुदेव यादव , सुदामा प्रसाद , नसीम अंसारी , आर्सन तिर्की , झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव , रिंकू कच्छप , शंकर टाना भगत समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी , महिला मोर्चा सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Spread the love