रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से कई ट्रेनें रद्द

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने (डिरेलमेंट) के कारण रांची मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान जो ट्रेनें रद्द रहेंगी उनमें ट्रेन संख्या 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रही। वहीं ट्रेन संख्या 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस 05 जून को रद्द रहेगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन : ट्रेन संख्या 18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस का गुरुवार को बरवाडीह स्टेशन पर आंशिक समापन हुआ। वहीं इस दौरान जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया उनमें ट्रेन संख्या 12873 हटिया – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – हजारीबाग टाउन – कोडरमा – गया – सोन नगर – गढ़वा रोड लिंक केबिन – गढ़वा होकर चलाई गई। साथ ही ट्रेन संख्या 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – कोडरमा – गया – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस यात्रा अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राजाबेड़ा – गोमो – गया – सोन नगर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गुरुवार को गई। यह जानकारी गुरुवार को रेलवे की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Spread the love