बस स्टैंड में निकला अत्यंत विषैला करैत सांप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

360° Ek Sandesh Live


Lathehar : स्थानीय बस स्टैंड परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहाँ एक अत्यंत ही विषैला ‘करैत’ सांप देखा गया। व्यस्त इलाका होने के कारण सांप को देखकर लोग डर गए और वहाँ भगदड़ जैसी स्थिति बनने लगी।​तभी स्थानीय निवासी श्रवण प्रसाद ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना वनपाल मुकेश ओझा को दी। सूचना मिलते ही मुकेश ओझा बिना किसी देरी के एक्शन में आए और अपने ट्रैकर अमन के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।​भीड़भाड़ वाले इलाके में सांप को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन वनपाल मुकेश ओझा और ट्रैकर अमन ने अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए बेहद सावधानी से सांप का सफल रेस्क्यू किया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय युवक गौरव कुमार ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और टीम का पूरा सहयोग किया।
​ रेस्क्यू किए गए करैत सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए तुरंत ही पास के सुरक्षित और घने जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके।​​वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई और साहसिक कार्य को देखकर उपस्थित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों और बस स्टैंड के व्यवसायियों ने ट्रैकर अमन, गौरव कुमार और सूचना देने वाले श्रवण प्रसाद की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना था कि टीम की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Spread the love