NUTAN
लोहरदगा: विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर शानिवार को होप कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन आदिवासी समुदाय के सतत विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज होप और फिमी के संयुक्त तत्वावधान में कल और आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन होप कार्यालय छत्तर बगीचा के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न कार्यक्रम के दीदी दादाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यशाला का मुख्य फोकस आदिवासी युवाओं के कौशल विकास, आधुनिक एवं जैविक कृषि तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच और पारंपरिक हस्तशिल्प को आधुनिक बाजार से जोड़ने पर रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्राचार्य, पूर्व कुलपति दुमका विश्वविद्यालय दुमका, यूनेस्को की को-कन्वीनर डॉक्टर सोना झरिया मिंज एवम N.H.M से आई हुई अकय झरिया मिंज ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में डॉक्टर सोना झरिया मिंज ने कहा, “कि आदिवासी समाज हमारी संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर का रक्षक है। उनके उत्थान के लिए शिक्षा और तकनीक का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। हमें युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना होगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।”कार्यशाला में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और सहमति बनी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और डिजिटल साक्षरता आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अभियान के रूप में कार्य करने की जरूरत पर चर्चा की गई। पारम्परिक ज्ञान को लेकर, विभिन्न क्षेत्र देश – विदेश के अनुभवों को उपस्थित दीदियों के साथ साझा की। N.H.M से आई हुई अकय झरिया मिंज ने स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर बातचीत की। समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, कुपोषण निवारण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इन्होंने कार्यक्षेत्र में पुरुषों की भागीदारी कैसे बढ़े को लेकर सुझाव दिए, साथ ही साथ हर एक के लिए बहुरंगा भोजन, स्वछता, नैतिक जिम्मेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। जल, जंगल, जमीन के अधिकार पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करते हुए, उन्हें वनीय उत्पादों के उचित मूल्य दिलाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। इस कार्यशाला को सफल बनाने में मनोरमा एक्का, अरविन्द वर्मा, इंदु बखला,उषा उरांव, प्रेममणि कुजूर, सरिता एक्का, वारलेस सुरीन, दिनेश केरकेट्टा आदि ने मत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
