मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए –2 की नियुक्ति सराहनीय : सीईओ के. रवि कुमार

Election

Eksandeshlive Desk

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पत्र के माध्यम से विधानसभावार प्राप्त बीएलए–2 की संख्या से अवगत कराया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों हेतु अपने–अपने बीएलए – 2, नियुक्त कर इसकी विवरणी ईआरओ को उपलब्ध कराई गई थी। वर्तमान में प्राप्त सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21,645 बीएलए, इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 17,479 बीएलए, झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 14,482 बीएलए, आजसू पार्टी द्वारा 2,967 बीएलए, राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 2,765 बीएलए एवं बहुजन समाजवादी पार्टी द्वारा 2 बीएलए नियुक्त किए गए है।

के. रवि कुमार ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु वे अपने अपने बीएलए 2 अवश्य नियुक्त कर लें जिससे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के क्रम में सभी बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्र के बीएलए–2 से एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को सत्यापित किया जाना है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में बीएलओ के सहयोग हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए –2 की नियुक्ति में तेजी आई जो सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि बचे हुए सभी मतदान केंद्रों पर भी अपने बीएलए – 2 अवश्य नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

Spread the love