मादक पदार्थ के विरुद्ध बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोबारीयों में हड़कंप

360° Ek Sandesh Live

by Bhaskar

डस्ट लदा ट्रक से लगभग 18 लाख की कीमत का अवैध डोडा बरामद

बरही/ हजारीबाग : बरही थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक डस्ट लदा ट्रक से लगभग 18 लाख रुपए का अवैध डोडा बरामद किया। इस कर्रवाई से स्थानीय अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई सीसीआर डीएसपी अरमान के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक संख्या पीबी13 बीटी 2043 में मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गया रोड बायपास के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर गहन तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर डस्ट यानी धूल के बीच छिपाकर रखे गए दर्जनों बोरों से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, रूपलाल यादव, राजबल्लभ यादव, सुमित कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक-खलासी से पूछताछ की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। बरही पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप है।

Spread the love