ओरमांझी से 21 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता,तलाश में जुटी पुलिस

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​मेसरा (रांची): ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालु गांव (तेतरिया हुटुप) से एक 21 वर्षीय युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक की पहचान आकाश कुमार महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में युवक की मां सुमन देवी ने ओरमांझी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस से बेटे को खोजने में मदद की अपील की है। ​थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार,आकाश कुमार महतो दिनांक 17 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से बिना कुछ बताए कहीं निकल गया। परिजनों ने बताया कि आकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा,तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर उसकी काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। ​लापता युवक की पहचान के लिए परिजनों ने उसका हुलिया इस प्रकार बताया है,​रंग सांवला,​कद (ऊंचाई) 5 फीट 2 इंच,बाल काले (किनारों/साइड से छोटे कटे हुए),​पहनावा-गायब होने के समय उसने भूरे रंग (बुंरग/भूरा) की शर्ट और कार्गो पैंट पहनी हुई थी। वहीं,​पीड़ित परिवार ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस हुलिए का कोई युवक दिखाई दे,तो तुरंत पुलिस या नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें। मोबाइल नंबर-7543803722,6299623393,इधर पुलिस ने आवेदन पत्र के आधार पर मामले की छानबीन और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love