चोर को पहनाया लेडीज गेटअप,फिर किया पुलिस के हवाले

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​मेसरा (रांची): ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार,25 वर्षीय युवक पर गांव में लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहने का आरोप है। बताया गया कि बुधवार रात वह एक घर से जेवरात चोरी कर फरार हो गया था। घटना के बाद ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। ​गुरुवार सुबह उसे गंगुटोली ओरमांझी क्षेत्र से पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा युवक से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए चोर का नाम श्रवण पाहन उम्र 25 वर्ष,पिता छदी पाहन है। वह गांव के सीता देवी के घर से चांदी का जेवरात चोरी करके फरार हुआ था। ​इससे पूर्व वह बारीडीह की खुशबू देवी, झिरी के मिथिलेश महतो व मीना देवी सहित कई घरों में चोरी कर चुका है। पकड़े जाने के बाद,इलाके की महिलाओं का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए महिलाओं का परिधान (कपड़े) पहना दिया था। इस अनोखे रूप में चोर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा,जिसके बाद उसे पुलिस को सौंपा गया।

Spread the love