स्वच्छता पखवाड़ा में प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण पर हुआ व्याख्यान

360° Ek Sandesh Live


रांची: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीसीएल ने प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण विषय पर व्याख्यान आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी लाने के उपायों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर सीआईपीईटी रांची के निदेशक अवनीत कुमार जोशी ने विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट के बढ़ते पर्यावरणीय प्रभावों, सतत विकास में अपशिष्ट प्रबंधन की भूमिका तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने हेतु अपनाए जा सकने वाले व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जनभागीदारी एवं व्यवहारगत परिवर्तन की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की, जबकि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अपने योगदान का संकल्प लिया।कार्यक्रम के आयोजन में पूजा प्रसाद, प्रबंधक व श्वेता हंसदा, प्रबंधक की सक्रिय भूमिका रही। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Spread the love