मुख्य अतिथि अजय आडवाणी ने कहा- संगीत समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम
Sunil Chincholkar
रायपुर/छत्तीसगढ़ : आरवी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रायपुर में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मधुर गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम की निदेशक रेणु पाल एवं संस्थापक वीणा राउत के नेतृत्व में आयोजित इस संगीतमय संध्या ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय आडवाणी ने अपने संबोधन में कहा कि “संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, भारतीय संस्कृति को सहेजने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी साधन है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।” उन्होंने आरवी म्यूजिकल ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया। उन्होंने अपनी सहज एवं आकर्षक शैली से पूरे आयोजन को गरिमामय बनाया। इस अवसर पर ग्रुप के प्रतिभाशाली गायकों तन्नू कलसा, सोमा अधिकारी, मंजू साहू, नीनू बागड़े, निशा देव, उमेश राज, नंदू सोनी, दिनेश सागर, प्रदीप साहू, सागर, परमानंद केसवानी एवं अरुण बागड़े ने एक से बढ़कर एक फिल्मी एवं सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
