रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से सतर्कता विभाग के तत्वावधान में ई एंड एम विभाग के संविदा कार्यों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम बुधवार आयोजित की गयी। इसका उद्देश्य ई एंड एम विभाग के संविदा कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत कुल चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें सतर्कता विभाग एवं ई एंड एम विभाग के अधिकारियों द्वारा एसओपी के विभिन्न प्रावधानों, संशोधनों तथा संविदा कार्यों की प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविदा कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता तथा एसओपी के अनुपालन के महत्व पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह पहल सीसीएल में सुशासन, जवाबदेही एवं कार्यप्रणाली की पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
