स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान में हुआ फेलिसिटेशन, 41 रक्तदाता हुए सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

News By Sunil


रांची : सदर अस्पताल में पिछले एक वर्ष के दौरान दो या उससे अधिक बार रक्तदान व एसडीपी दान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सम्मान में फैलीसिएशन प्रोग्राम फॉर वोलियट्री ब्लड डोनर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर कुल 41 नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। साथ ही कहा की एक स्वस्थ पुरुष हर 3 महीने में और महिलाएं हर 4 महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदानकर सकती हैं। वही ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रंजू सिन्हा ने बताया कि 18 से 65 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन कम से कम 45 किलोग्राम हो, रक्तदान कर सकता है। आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या किसी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर सकते हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Spread the love