By Sunil
रांची/कोलकाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव एवं सांसद के सी वेणुगोपाल के कोलकाता आगमन पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद व कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान एआईसीसी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
