मनन विद्या स्कूल में फ्रेशर्स डे की धूम,अतिथियों ने दिया सफलता का मंत्र

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

मेसरा (रांची): मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में कक्षा 11वीं के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आगाज फ्रेशर्स डे 2026 का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने नए विद्यार्थियों के स्वागत में शानदार समूह नृत्य,सुरीले युगल संगीत और कई अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं की इन बेहतरीन प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध देख उपस्थितजनों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मुख्य अतिथि राहुल शर्मा (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट,रिनपास),चेयरमैन मनरखन महतो और प्राचार्या रेखा नायडू ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने कहा,परिश्रम और उत्कृष्ट चरित्र से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। फ्रेशर्स डे केवल एक स्वागत समारोह नहीं,बल्कि नए शैक्षणिक जीवन की प्रेरक शुरूआत है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम,अनुशासन और उत्कृष्ट चरित्र निर्माण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ें। चेयरमैन ने कहा,संस्कारयुक्त शिक्षा ही वास्तविक विकास की नींव है। विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं,बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जगाना है। संस्कारयुक्त और अनुशासित माहौल में ही एक बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। वहीं,प्राचार्या ने कहा,शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य और व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत है। छात्र जीवन में सफलता के लिए शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों,अनुशासन और अपने व्यक्तित्व के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्षा उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love