जलडेगा: समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना के प्रस्तावित सोशल ऑडिट की तैयारी को लेकर बुधवार को जलडेगा प्रखंड में पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी ने की।
बैठक में सोशल ऑडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों को सोशल ऑडिट के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और सभी आवश्यक अभिलेख तैयार रखने का निर्देश दिया। बैठक में अनिल तिर्की, फुलजेंस किस्पोट्टा, फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, फादर अजीत सोरेंग एवं संदीप खाखा सहित संबंधित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
