जेपीएससी में धांधली को लेकर युवा आजसू का विरोध मार्च प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma


रांची। युवा आजसू की ओर से जेपीएससी रिजल्ट में गड़बड़ी में विरोध मार्च बापू वाटिका से जेपीएससी कार्यालय तक रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में जूलूस मंगलवार को निकाला गया। आयोग की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। युवा आजसू ने विसंगतियों की जांच व परिणाम स्थगित करने जैसे मुख्य मांग के साथ बैकलॉग परीक्षाओ के परिणामों में विसंगतिया, परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा परिणाम को तत्काल स्थगित कर इसकी जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए। परिणाम के बाद श्रेणीवार कट-आॅफ जारी हो और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 90 दिनों का समय दिया जाए। परिणाम पर आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर न होने के आरोपों पर आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करे। सोशल मीडिया पर वायरल कम अंक वाले अभ्यर्थी की डटफ शीट का हवाला देते हुए, सभी संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रकों की फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है। आंदोलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, अमित साहू, प्रताप सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत सिंह,अमित यादव, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, छात्र संघ के रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू व सैकड़ो के संख्या में अभ्यर्थी व पार्टी के कार्यकर्ता समीप रहे ।

Spread the love