Mustafa Ansari
रांची : कांके प्रखंड के दुबलिया गांव में मंगलवार को झारखंड पार्टी एवं क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश कांके रांची के सदस्यों ने महान शिक्षाविद सह राजनीतिज्ञ कार्तिक उरांव की जयंती मनाई। लोगों ने कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बचन उरांव ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर समाज में फूट डालकर राजनीति करने वालों का बहिष्कार करने की आवश्यकता है। कहा बाबा कार्तिक उरांव ने समाजहित में जाति-धर्म से ऊपर उठकर सेवा कार्य किये। इसलिए आज झारखंड पार्टी व क्षेत्रिय सरना समिति उनके विचारों का अनुकरण करने की आप सभी से अपील करती है।
मौके पर परतूल मुंडा ने कार्तिक उरांव के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं से कार्तिक उरांव के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर झारखंड पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बचन उरांव, समाजसेवी परतूल मुंडा,राकेश करमाली, बालकरण मुंडा,आदर्श उरांव,रितेश महतो,दिपक महतो,दीपेश्वर महतो,प्रशांत मुंडा आदि उपस्थित थे।