गांधीनगर अस्पताल में हृदय रोग संबंधी नि:शुल्क जांच शिविर 17 को

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma

रांची। सीसीएल के केन्द्रीय अस्पताल गांधीनगर में शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जाएगा । इस चिकित्सीय शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजीव राठी हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जांच करेंगे व चिकित्सीय सलाह देंगे। हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट व जांच के पेपर हों तो उसे अवश्य अपने साथ लाये। सीसीएल की ओर से नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। शिविर का उद्देश्य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

Spread the love