मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज कर्मी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में केदल पंचायत होम्बई गांव निवासी फुलेश्वर करमाली उर्फ करण को बीआईटी मेसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में मेसरा के रूदिया गांव निवासी पीड़िता ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बीआईटी मेसरा में सिविल विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। वहीं,पीड़िता भी बीआईटी मेसरा में गार्ड के पद पर कार्यरत थी। दोनों के बीच वर्ष 2007 से प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी करने को लेकर पीड़िता से संबंध बनाते रहा। इसी बीच आरोपी ने कई बार उक्त लड़की का गर्भपात भी कराया था। जब उक्त आरोपी शादी से इनकार किया तब पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। आरोपी शादी-शुदा है और दो बच्चे के पिता भी है। दूसरी ओर जानकारी के अनुसार पीड़िता का नामकुम में भी किसी अन्य युवक से संबंध था। इसी मामला को लेकर बीआईटी मेसरा के समाजसेवी जनों से उक्त पीड़िता ने न्याय की गुहार भी लगाई थी।
