ओरमांझी में गूंजा हर-हर महादेव: भव्य कलश यात्रा से महाकालेश्वर धाम में मासभर का जलाभिषेक शुरू

Ek Sandesh Live

मेसरा/​ओरमांझी (रांची): श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को ओरमांझी में श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर आयोजित भव्य कांवर सह जल कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोमा नदी जलाशय से पवित्र जल उठाया और गगारी पहाड़ (उलातु) स्थित महाकालेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके साथ ही धाम में महीने भर चलने वाले श्रावणी अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। ​अनुष्ठान का उद्घाटन पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि रांची की मेयर रोशनी खलखो ने शुभकामनाएं देते हुए इसे आस्था,संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। पूर्व सांसद ने श्रद्धालुओं से पूरे माह अनुशासन और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख जयगोविंदा उर्फ लालू साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। ​इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन,जिप सदस्य सरिता देवी,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो,पुजारी नीरज पांडे,समुन्द्र पाहन,अमरनाथ चौधरी,सुरेश मेहता,सोनाराम मुंडा,मानकी राजेंद्र साही,नीरज नायक,सत्यम राज कुशवाहा,छेदी महतो,दिलीप मेहता,सत्यदेव मुंडा,डॉ. पारसनाथ महतो,रोहित साहू,धनंजय महतो,ओमप्रकाश चंद्रवंशी,नरेंद्र कुमार और नरेश साहू सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the love