मेसरा (रांची): मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में ‘रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स’ के तत्वावधान में इंटर-स्कूल मॉक पार्लियामेंट प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय ‘महिला सशक्तिकरण विधेयक 2026’ रहा,जिसमें क्षेत्र के 19 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद (लोकसभा,रांची) राम टहल चौधरी,विद्यालय के चेयरमैन मनरखन महतो,विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की सेक्रेटरी सह लोयोला कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल परिमिता साहा,सहोदया की ट्रेजरर सह गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी विजय,तथा बतौर जज श्वेता सिन्हा (असिस्टेंट प्रोफेसर व डिप्टी रजिस्ट्रार,सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी),डॉ. रश्मि संध्या भेंगरा (असिस्टेंट प्रोफेसर,आरटीसी बीएड कॉलेज),डॉ. सुकृति केजरीवाल (पीजीटी इकोनॉमिक्स,विकास विद्यालय),निशांत कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर,मनरखन महतो बीएड कॉलेज) एवं डॉ. संजय अग्रवाल (पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,तार्किक चिंतन,प्रभावी संवाद कौशल और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ विकसित करना था। प्रतिभागियों ने संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका निभाई और ‘महिला सशक्तिकरण विधेयक 2026’ पर अपनी गहरी समझ व वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया,जिसकी अतिथियों व निर्णायकों ने जमकर सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या रेखा नायडू ने सभी प्रतिभागियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास,व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करते हैं। उन्होंने सहोदया कॉम्प्लेक्स का आभार भी जताया। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबु सिंह,कृति काजल,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,प्राचार्या रेखा नायडू,प्रबंधक मुकेश कुमार,एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
