JSSC-JPSC पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा,ओरमांझी में निकाला मशाल जुलूस

360° Ek Sandesh Live

मेसरा/ओरमांझी: जेएसएससी एवं जेपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और बड़े पैमाने पर हुई धांधलियों के विरोध में शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (ओरमांझी मंडल) के तत्वावधान में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। ओरमांझी मंडल अध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में आयोजित यह विरोध प्रदर्शन ब्लॉक चौक से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख एवं निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मशाल जुलूस में भाजपा के मंडल पदाधिकारियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,शक्ति केंद्र प्रभारियों,बूथ अध्यक्षों एवं स्थानीय युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। हाथों में जलती मशालें लिए कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से हुंकार भरी और राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए मांग की कि,प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। ​पेपर लीक और धांधली में शामिल दोषियों व भू-माफियाओं के खिलाफ अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ​प्रभावित अभ्यर्थियों के साथ न्याय करते हुए उनकी मांगों पर त्वरित विचार किया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा,पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश नेता अमरनाथ चौधरी,मानकी राजेंद्र शाही,सिकन्दर महतो,रोहित साहू,अलखनाथ महतो,शशि मेहता,राजधाम साहू,दीपक बढ़ाईक,राजेश गुप्ता,बालक महतो, संतोष गुप्ता, नवीन साहू,दीपक यादव,विक्की महतो,कृष्ण साहू,बीरेंद्र मुंडा,सुनील महतो,धनंजय महतो,जंगल महतो,जगमोहन मुंडा,ओमप्रकाश साहू,अक्षय कुमार,अरुण मण्डल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love