डुंडे जंगल के वृक्षों पर बांधा गया रक्षासूत्र,पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का लिया संकल्प
मेसरा/ओरमांझी (रांची): राम टहल चौधरी महाविद्यालय,दड़दाग (ओरमांझी) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘सुरक्षा बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च पथ-20 (रांची-रामगढ़ मार्ग) के किनारे भेड़ा नदी के तट पर स्थित डुंडे जंगल के वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधकर पेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कॉलेज परिसर में वृक्ष पर रक्षासूत्र बांधकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं व आम लोगों से पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नए-नए उपायों एवं तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने जल,जंगल और जमीन के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की साझा व सामुदायिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शैलेन्द्र मिश्रा एवं प्रो. गफ्फार अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान शिवनारायण साहु,कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पारस नाथ महतो,पूर्व उप प्रमुख जय गोविंद साहु,अमरनाथ चौधरी,मानकी राजेन्द्र साही,रामधन बेदिया,सत्यनारायण तिवारी,कुद्दुस अंसारी,प्राचार्य डॉ. भीम महतो,बी.बी. नीरज,सुनील नायक,मेजर रणजीत कुमार सिंह,प्रो. योगेन्द्र ठाकुर,प्रो. एकबाल अंसारी,प्रो. रामकुमार महतो,प्रो. रीता कुमारी,प्रो. प्रेमनाथ मुण्डा,प्रो. आर.एल. पाण्डेय,शशि मिश्रा,विजय कुमार,कृष्ण कुमार,अशोक कुमार,लक्ष्मण कुमार,टिकेश्वर चौधरी सहित कॉलेज के प्राध्यापक,प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं,एनएसएस व एनसीसी के छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
