कैंब्रियन स्कूल में कला एकीकृत परियोजना- प्रदर्शनी ‘विहंगम -2026’ का आयोजन

360°


रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कला एकीकृत परियोजना के तहत विहंगम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने किया। परियोजना सह प्रदर्शनी में पाठ्यक्रम के मूल विषयों जैसे भाषा,गणित, विज्ञान व इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को चित्रकला, नृत्य, नाटक व हस्तकल सहित अन्य कलाओं के साथ जोड़कर प्रदर्शित किया गया। द जर्नी आॅफ रिवर, इंटीरियर आॅफ द अर्थ, श्रीमद् भागवत गीता के उपदेश, संज्ञा के भेद, चॉकलेट हंट, हड़प्पा सभ्यता की नगर व्यवस्था, क्यूआर कोड बनाने की विधि सहित कई विषयों पर नवीं कक्षा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी परियोजनाएं प्रदर्शित की। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि आर्ट इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चे विषय को सरलता पूर्वक समझते हैं। इसमें रचनात्मक और कलात्मकता के साथ-साथ देशज ज्ञान और संस्कृति की भी समझ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ समग्र विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीएफएसई 2023 जिज्ञासा,कौशल एवं मूल्य विकास पर ध्यान केंद्रित करता है, जिसे विद्यालय अमली जामा पहनाने में सतत प्रयासरत है। कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षक -शिक्षिकाएं विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए।

Spread the love