छात्रों पर लाठीचार्ज के बावजूद राहुल गांधी की चुप्पी शर्मनाक : प्रदीप वर्मा

360°

By Sunil

भाजपा सांसद ने कहा- भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराए सरकार, छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने राज्य सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला है। झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि छात्र पिछले कई दिनों से अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी मांग स्पष्ट है कि जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए। इसके बावजूद सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।डॉ. वर्मा ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों पर तीन बार लाठीचार्ज किए जाने के साथ आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक बताया। भाजपा सांसद ने कहा कि युवा अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं को समझते हुए संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। छात्रों पर बल प्रयोग करने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि सरकार के प्रति युवाओं का आक्रोश और बढ़ेगा।राहुल गांधी पर साधा निशाना डॉ. वर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देने वाले राहुल गांधी को झारखंड में छात्रों पर बरसती लाठियां दिखाई नहीं दे रही हैं।

Spread the love