बिना डॉक्टरी सलाह के न लें दवा: मनरखन महतो

Education Health

महिला स्वास्थ्य ही स्वस्थ राष्ट्र की आधारशिला

MUSTFA

​मेसरा (रांची): बीआईटी मोड़, केदल स्थित मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज परिसर में सोमवार को नारी सशक्तिकरण से स्वस्थ राष्ट्र-सुरक्षित औषधि, बेहतर स्वास्थ्य विषय पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर से बीआईटी मोड़ तक निकाली गई जन-जागरूकता रैली से हुआ। रैली में हाथों में नारों की तख्तियां थामे फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने आमजनों को बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा न खाने, औषधियों के सुरक्षित इस्तेमाल और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही संस्थान में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। ​कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा,जब एक महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होती है, तभी एक सशक्त,समृद्ध और निरोगी राष्ट्र की वास्तविक नींव पड़ती है।

​निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा, सुरक्षित दवाओं के प्रति समाज को जागरूक करना ही फार्मेसी के विद्यार्थियों का असली सामाजिक धर्म है। वहीं,​ प्राचार्या श्रुति शुभम ने कहा,दवाओं का सही उपयोग हर नागरिक की सुरक्षा तय करता है और ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व व संवेदनशीलता जगाती हैं। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थान के ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी एवं पूनम कुमारी मौजूद रहीं। इनके अलावा कॉलेज के सभी व्याख्याता, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Spread the love