जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा: डॉ. महुआ मांझी

Education Ek Sandesh Live

​MUSTFA

मेसरा (रांची): प्रेमचन्द उच्च विद्यालय एवं प्रेमचन्द महतो इंटर कॉलेज मेसरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्व. प्रमोद-शमीम मेधा प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। 23वें शहादत दिवस पर आयोजित इस समारोह से पूर्व विकास चौक स्थित स्व. प्रमोद-शमीम प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं एक मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित करने के बाद पुनः एक मिनट का मौन रख कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी ने विद्यार्थियों में नया जोश भरते हुए कहा, जो पढ़ेगा,वही आगे बढ़ेगा। शिक्षा ही प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार की गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं और अपने सपनों को नई उड़ान दें। उन्होंने जैक बोर्ड 2026 में 99.96% अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र प्रेम कुमार की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग देने की अपील की। वहीं, तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, क्विज, सामान्य ज्ञान, पेंटिंग, मेंढक दौड़, बैलून दौड़ और केला दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्राचार्य उमेश यादव ने की और धन्यवाद ज्ञापन उच्च विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र प्रसाद ने दिया।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव सह कांके पूर्वी जिप सदस्य संजय कुमार महतो,कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा,पूर्व जिप सदस्य शशिकला देवी, पूर्व मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि गंगा करमाली, पंसस मदन महतो, डॉ अहसान अंसारी, डॉ रुद्र नारायण, डॉ महेश सिंह, संतोष महतो, संदीप कुमार, बबलू मुंडा, सूरज प्रकाश, प्रेम किशोर महतो, राधा मुंडा, संजय दास, खेल शिक्षक नागेश्वर महतो समेत समस्त शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थीगण व ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love