हाइवा ने दो युवकों को लिया अपने चपेट में,मौके पर हुई मौत

360° Ek Sandesh Live

By Kuldeep Ram

टंडवा: थाना क्षेत्र के नई पारम के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने साइड से सही दिशा में जा रहे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रही वाहन संख्या जेएचजेएच 01 डीपी 8334 एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।जिसके दोनों युवकों को मौके पर मौत हो गया।मृतकों की पहचान कर ली गई है। पहला युवक शशिकांत कांत (30 वर्ष), पिता शंकर महतो, ग्राम तीलीर (पदमा), थाना पदमा, निवासी इटखोरी मोड़ का रहने वाला था एवं दूसरा युवक सौरभ कुमार उर्फ छोटू (32 वर्ष), पिता शंकर महतो, ग्राम कुजू, थाना कुजू का निवासी था।दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताया गया है।
बताया जाता है कि दोनों युवक तीन दिन से भूख-प्यास से बेहाल अपने पिता शंकर महतो, जो पेशे से ट्रक चालक हैं,उनके पास बैटरी लेकर जा रहे थे। उनके पिता की ट्रक बसरिया-लरंगा मार्ग में खराब हो गई थी। जिसे ठीक कराने के लिए दोनों निकले थे। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह कोल वाहन रविन्द्र एंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का बताया जा रहा है। वाहन बड़कागांव से कोयला लेकर पकरी बरवाडीह, सिमरिया, मिश्रोल होते हुए टंडवा के रास्ते एनटीपीसी प्लांट में कोयला खाली कर लौट रहा था।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण और परिजन द्वारा लगातार कोयला ढुलाई में लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी।आवागमन बाधित थी। दो नव युवकों के परिजनों के घर में चीत्कार मच गई। एक पिता का एक पुत्र था। पहली बार टंडवा की ओर आए थे।

Spread the love