NUTAN
लोहरदगा: झारखण्ड स्टेट एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में मेगा काम्प्लेक्स धनबाद में राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट जूनियर आयु वर्ग में लोहरदगा की अर्चना उरांव ने अंडर 14आयु वर्ग में ट्रायथीलोन इवेंट में प्रथम दिन में ही लोहरदगा का पहला गोल्ड मेडल दिलाई, कल अंतिम दिन और भी मेडल जिसमे गोल्ड मेडल भी आने की सम्भावना है, अर्चना उरांव डे बोर्डिंग की खिलाडी है जिसके कोच नम्रता भगत है और जिला एथलेटिक एसोसिएशन के कोच विकास कुमार महतो ने बताया की लोहरदगा टीम बुधवार के संध्या में ही धनबाद पहुँची थी और गुरुवार को प्रातः खेल का आयोजन हुआ था तो भी अर्चना उरांव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त की है गर्व की बात है कोच विकास कुमार ने बताया की अर्चना उरांव पहली बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ली और गोल्ड प्राप्त करना जिला के अन्य खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत बनी है | अर्चना उरांव के गोल्ड मेडल जीतने पर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, संगठन सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू जिला सचिव किशोर कुमार वर्मा, लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिज़वी, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जे एम एम जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी शकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली, लोहरा उरांव पूर्व प्राचार्य, निश्चय वर्मा, उमेश्वर तिवारी, कुणाल वर्मा आदि ने बधाई और जिला टीम को शुभकामनाएँ दिये।
