मिलाद-उन-नबी को लेकर कोलेबिरा थाने में शांति समिति की बैठक

Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोलेबिरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोलेबिरा थाना के सब इंस्पेक्टर देवनिश मुर्मू ने की।

बैठक के दौरान सब इंस्पेक्टर देवनिश मुर्मू ने उपस्थित लोगों से मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के रूट, समय, साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें।

बैठक में अंचल निरीक्षक दीपक कुमार, एसआई सुभाष चंद्र सहित वकील खान, विनोद कुमार, खजूरुद्दीन अंसारी, लक्ष्मण राम मिस्त्री, खुर्शीद आलम, प्रकाश बागे, असलम खान, अभिषेक कुमार समेत कई गण्यमान्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सभी समुदाय के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर त्योहार मनाएं।

Spread the love