बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

360° Agriculture Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, कांके के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

समिति के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय के कार्य एवं संपदा विभाग द्वारा स्थानीय निविदाकारों को कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने, टेंडर प्रक्रिया तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता समेत कई मुद्दों को कुलपति के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ निर्माण कार्यों में नियमों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है और इसकी जांच आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि टेंडर एवं निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लगाए गए आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर भी कुलपति के साथ विस्तार से वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत टोप्पो, एनुअल हक अंसारी, हरिनाथ साहू, अभिषेक राज हेरेंज, सज्जाद अंसारी, राज कुमार महतो, अजीज अंसारी, दीपक दास, संजू मुंडा और राज किशोर राम सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Spread the love