बालू का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर धराया

Crime

अंचलाधिकारी ने दोनों ट्रैक्टरों को शिकारीपाड़ा पुलिस को किया सुपुर्द

SADDAM

शिकारीपाड़ा/दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रामगढ़ के समीप विगत शुक्रवार की रात्रि अंतराधिकारी शिकारीपाड़ा ने बालू का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। पूछताछ करने पर ट्रैक्टर के चालकों ने कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया और ना ही संतोषप्रद जवाब दिए। अंततः शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस को सूचना दी गई और दोनों ट्रैक्टरों को जप्त करते हुए शिकारीपाड़ा थाना परिसर में रखा गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love