चैतन्य झांकी व भव्य शोभायात्रा के साथ ब्रह्माकुमारी की नई शाखा का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा/ओरमांझी (रांची): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टाटीसिलवे द्वारा रविवार को चकला मोड़ (ओरमांझी) में एक नई शाखा का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर चकला मोड़ से शास्त्री चौक तक भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं श्रीकृष्ण-राधा की चैतन्य झांकी के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मैं पिछले 50 वर्षों से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था से जुड़ा हूँ और कई बार राजस्थान स्थित इसके मुख्यालय माउंट आबू भी जा चुका हूँ। इस संस्था से जुड़ना मेरा सौभाग्य है। यहाँ दी जाने वाली राजयोग की शिक्षा को अपनाकर हम सभी अपने जीवन में महान परिवर्तन ला सकते हैं।

टाटीसिलवे केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने नई शाखा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज से बुराइयों व कमजोरियों को खत्म करने के लिए आंतरिक ज्ञान और शक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। राजयोग के माध्यम से परमात्मा शिव से संबंध जोड़कर ही विश्व में सुख-शांति का साम्राज्य स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में ओरमांझी उपप्रमुख चम्पा देवी, पूर्व प्रमुख जयगोविन्द उर्फ लालू साहू,मुखिया शिवनाथ मुंडा,सत्यनारायण तिवारी,सेवानिवृत्त अभियंता जोहन मुंडा, दुर्गा प्रसाद साहू तथा नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में बीके रेनू बहन, बीके गीता बहन, बीके सिद्धि बहन, बीके मनीषा बहन, बीके बीरू बहन, बीके बबलू भाई, बीके मंगेश भाई, सिकंदर भाई, मुनेश भाई सहित पूरे ईश्वरीय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love