Ranchi । बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा की टीम एवियोन रेसिंग की ंओर से अपने तीन दिवसीय फ्लैगशिप आॅटोमोटिव इवेंट चार्ज-एक्स 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उनके साथ सह छात्र मामलों के डीन डॉ. डी. के. उपाध्याय, प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एल. एन. पट्टनायक, टीम एवियोन रेसिंग के संकाय सलाहकार डॉ. एस. के. धीमान एवं यांत्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व कुमार रॉय भी मंच पर उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजकों द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं की समय-सारणी प्रस्तुत की गई। चार्ज-एक्स 2026 का प्रथम दिवस 29 अगस्त को संकाय सलाहकार डॉ. एस. के. धीमान एवं अध्यक्ष हरीश रॉय के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। उत्पादन विभाग में आयोजित कटिंग, नॉचिंग एवं सुरक्षा कार्यशाला से हुई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वाहन निर्माण में प्रयुक्त कटिंग, नॉचिंग तथा सुरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें इन प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझने एवं सीखने का अवसर भी मिला। इसके बाद दोपहर में गणित विभाग के समीप साइक्लोमेनिया का आयोजन किया गया। यह एक शारीरिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम था, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों के उत्साह, सक्रियता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाया। इसके साथ ही आई.सी. एरीना में आयोजित एपेक्स एरीना के साथ हुआ। यह एक बहु-चरणीय रोमांचक प्रतियोगिता थी, जिसमें विभिन्न चरणों में प्रश्नोत्तरी एवं चुनौतीपूर्ण गतिविधियाँ शामिल थीं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ इसमें भाग लिया। इसी प्रकार चार्ज-एक्स का प्रथम दिवस रोमांचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। प्रतिभागियों को सॉलिडवर्क्स और किकैड सॉफ्टवेयर के बुनियादी सिद्धांत सिखाए गए, जिससे उन्हें आधुनिक वाहन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले आवश्यक 3ऊ मॉडलिंग और सर्किट डिजाइन का ज्ञान मिला। समापन समारोह में आरसी शोडाउन तथा पिछली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
