मूसलधार बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, आवास के लिए लगाई गुहार

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट – अशोक अनन्त
लावालौंग। चतरा प्रखंड क्षेत्र के रिमी पंचायत अंतर्गत ग्राम झरदाग में मूसलाधार बारिश ने गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के कारण शिव भुईयां, पिता स्व. नागेश्वर भुईयां का घर ध्वस्त हो गया। घर गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। घर ध्वस्त होने के बाद शिव भुईयां ने रिमी पंचायत की मुखिया, लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिपिन कुमार भारती सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के कारण उनका आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने तथा तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए जल्द पहल करने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की गुहार पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है।

Spread the love