मछली मारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात गिरफ्तार

Crime Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: कोटालपोखर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में दिनांक 30 जून 2026 को तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

घटना के संबंध में कोटालपोखर थाना पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मारपीट की घटना में संलिप्तता के आरोप में दोनों पक्षों से कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त जानकारी कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने दी।

Spread the love