रिपोर्ट -अशोक अनन्त
चतरा । भारतीय किसान संघ के जिला सहायक मंत्री दिलीप महतो ने झारखंड राज्य के विभिन्न अंचलों के अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों के निष्पादन में तेजी लाने का अनुरोध किया है। दिलीप महतो ने कहा कि मतदाता सूची के सुधार एवं रकफ की प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ रही है। प्रमाण पत्र जारी होने में अनावश्यक विलंब होने के कारण मतदाताओं को सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और समयबद्ध तरीके से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, ताकि मतदाताओं का सत्यापन निर्धारित समय पर पूरा हो सके तथा भविष्य में किसी भी मतदाता को दस्तावेज संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।
