नवनिर्मित श्री श्री महावीर मंदिर मुख्य अखाड़ा, कांके का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21, 22 और 23 जनवरी को

360° Ek Sandesh Live Religious


Sunil Verma

रांची: नवनिर्मित श्री श्री महावीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21, 22 और 23 जनवरी को होगा। यह मंदिर मुख्य अखाड़ा, जोड़ा पुल, आईआईसीएम रोड कांके पर स्थित है। अध्यक्ष अमित कुमार यादव ने बताया कि यह मंदिर राजधानी रांची से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर निर्मित की गई है। इस मंदिर का भूमि पूजन 20 अप्रैल 2013 हुई थी। इस मंदिर में श्री महावीर मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर व श्री सूर्य मंदिर बनाई गई है और देवी देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। मंदिर सैकड़ो भक्तों के दान राशि से निर्मित की गई है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 जनवरी को आरंभ होगा। इस दिन सुबह 9 बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लगभग एक हजार महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवतियां हिस्सा लेंगे। कलश यात्रा मंदिर से निकलकर गाजे बाजे के साथ जय श्री राम, जय बजरंगबली का उद्घोष करते हुए शिव मंदिर कांके चौक तक जाएगी। उसके पश्चात मंदिर आकर समाप्त होगी। पुष्पांजलि और पूजन कार्यक्रम भी होगा। 22 जनवरी को सुबह 9:01 बजे से सभी देवी देवताओं का आहवान एवं प्राण प्रतिष्ठा स्थापन पूजन, पुष्पांजलि और महा आरती का आयोजन होगा। वही 23 जनवरी को सुबह 8 बजे से हवन, पुष्पांजलि, आरती एवं यज्ञ का पूणार्हुति कार्यक्रम होगा। देवी देवताओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पंडित फूल कांत झा सहित सात पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार कर व पूजा अर्चना कर संपन्न किया जाएगा। तीनों दिन भक्तों के लिए महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां जोरों पर है। यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। मंदिर में आकर्षक फूल सज्जा, विद्युत सज्जा की जा रही है। वही मंदिर व इसके समीप चौक चौराहों, सड़कों पर महावीरी झंडा और भगवा झंड़े लगाये जा रहे हैं। आकर्षक तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त रांची, एसडीओ सदर और कांके थाना को भी सूचना दे दी गई है। अध्यक्ष अमित कुमार यादव ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों और राम भक्तों को कार्यक्रम में आने की अपील की है। इन्होंने बताया कि यह कांके क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि यहां पर क्षेत्र का सबसे बड़ा और भव्य मंदिर का यहां निर्माण किया गया है।

कांके का ऐतिहासिक स्थान है मुख्य अखाड़ा और छठ घाट

नवनिर्मित मंदिर का यह स्थान ऐतिहासिक और हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का आस्था स्थल है। अध्यक्ष अमित कुमार यादव और छठ पूजा समिति कांके के अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि
इस मंदिर के समीप पोट पोटो नदी है। यहां पर छठ पूजा के अवसर पर सैकड़ो छठ व्रती यहां छठ पूजा करने भी आते हैं। वही मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर रामनवमी मुख्य अखाड़ा होने के कारण यहां कांके के विभिन्न क्षेत्र से निकलने वाली शोभा यात्रा भी यहीं पर आती है। इसका इतिहास सैकड़ो वर्ष पुराना है जो निरंतर चली आ रही है।

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंदिर कमेटी के अमित कुमार यादव, प्रमोद राय, सुनील कुमार गुप्ता, संदीप यादव, विक्रम महतो, तरुण कुमार वर्मा, राजेश मोदक, मनोज वर्मा, रोहित वर्मा, रितेश साहू, अरुण मंडल, अनीस, नितेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सपन डोंगरा, संजय राजगढ़िया, सोनी राजगढ़िया, कैला यादव, शमशेर सिंह, नितेश कुमार सहित सदस्यगण निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।