आमया संगठन का सुझाव सराहनीय जनमुद्दों पर होगा काम : सुरेश बैठा

360° Ek Sandesh Live

By Sunil / Md furkan


कांके: कांके विधानसभा अंतर्गत जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विलेज ढाबा में आमया संगठन की ओर से आयोजित बैठक में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा शामिल हुए। आमया संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने विधायक के समकक्ष कोल्या कनांनदू में टेंडर होने के बावजूद वर्षों से अल्पसंख्यक आवासीय +2 उच्च विद्यालय का निर्माण शुरू नहीं होने पर चिंता जताते हुए आईटीडीए रांची द्वारा कांके अंचल से भूमि से सबंधित मांगे गए रिपोर्ट जल्द भिजवाने, रिनपास में स्थायी निदेशक की न्युक्ति और वर्तमान प्रभारी निदेशक के कार्यकाल की जांच कराने, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, नव निर्मित रिम्स-2 सहित कांके क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार के चल रहे संस्थानों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, डीएमएफटी फंड से कांके विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे का निर्माण और मरम्मती कार्य करने, बुढ़मू एवं खलारी प्रखंड में डिग्री कॉलेज व आईटीआई का निर्माण कराने के साथ जिन गांवों में सड़कों की स्थिति जर्जर एवं आभाव हिन है वहां जल्द से जल्द सड़क, नाली का निर्माण करने आदि मांगों को रखा गया।
कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने आमया संगठन और झारखंड छात्र संघ द्वारा जनहित और शैक्षणिक सुधार को लेकर वर्षों किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपलोग की मांग और सुझाव क्षेत्र के शैक्षणिक और बुनियाद सुधार के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार एवं अधिकार से जुड़ा है जिसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करूगा, उन्होनें कहा कि इसप्रकार का सुझाव और समर्थन से जनप्रतिनिधियों को जानकारी और सहयोग मिलता है। बैठक में आमया संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष फुरकान अंसारी , केंद्रीय संगठन प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, केंद्रीय सचिव नौशाद आलम , केन्द्रीय उप सचिव औरंगजेब आलम ,केंद्रीय संयुक्त सचिव शाहिद अफरोज, जिला संगठन प्रभारी जावेद अंसारी, गफ्फार अंसारी, एक्स आर्मी अंजुम खान, आमया संगठन कार्यकारी सदस्य मो मुंतजिर, नसीम अख्तर, मोहसिन हव्वारी, गफ्फार अंसारी, बकरीद अंसारी, आसिफ अंसारी, सरफराज सामी, गुलजार खान, मुर्शिद अंसारी, इस्लाम अंसारी, कारी गुलाम रब्बानी, अब्दुल इमरान, अनीस अहमद, मो इमरान, मो नुरैन, जिलानी, सरफराज आलम, मो एजाज, मो इफ्तिखार उपस्थित थे।

Spread the love