केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ इसका लाभ उठाने के लिए भी लोगों को कार्यकर्ता करें प्रेरित : प्रदीप वर्मा

360° Ek Sandesh Live

By Sunil Verma


रांची । राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम सबों के अभिभावक नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की सिल्वर जुबली का यह वर्ष है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से इसे पूरे उत्साह और ऐतिहासिक रुप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रमों की घोषणा की गई है, उसमें आम लोगों को विशेष कर युवाओ, छात्रों, महिलाओं व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जरूर शामिल करना है। उनकी इन कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 सालों के उपलब्धियों को राज्य की जनता को बताना है। केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इसका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित करना है तथा ब्लॉक से लाभ लेने में सहयोग करना है। उक्त बातें सोमवार को रांची के सुकुरहुटू, कांके स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की शुरूआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर की गई। उसके उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पीपीटी के माध्यम से नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पखवाड़ा के रुप में मनाया जाता था लेकिन इस बार 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में एक माह तक मनाया जाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन करने हेतु 5, 6 एवं 7 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला तथा 8, 9 एवं 10 सितंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करना है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि सेवा संकल्प के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से लगातार एक कार्यकर्ता के रूप में 140 करोड़ लोगों की सेवा भाव से अनवरत सेवा का कार्य कर रहे हैं। उनके शरीर का रोम-रोम तथा हर क्षण देश को समर्पित है। यह एक तपस्या और त्याग है। उन्होंने किसी से कभी कोई भेदभाव नहीं की। नरेंद मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के हर घर में दस्तक दी है। श्री साहू ने कहा कि देश की आजादी के बाद देशवासियों को पहली बार यह महसूस हुआ है कि देश की सत्ता पर बैठने वाला व्यक्ति हमारे बीच का, हमारे लिए काम करने वाला और हम सबों का ख्याल रखने वाला है। श्री साहू ने कहा कि पहले पैसे के अभाव में लोग भूख से मरते थे, भूखे खेतों में काम करते थे लेकिन नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों से किसी को भूखे पेट सोने नहीं दिया है। आज कहीं भी यह सुनने को नहीं मिलता है कि कोई भूख से मर गया हो। श्री साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। देश के एक-एक नागरिक उनकी विकास की सूची में है। वे गांव गरीब, शोषित, वंचित सबको साथ लेकर चलने काम कर रहे हैं। देश की 140 करोड़ लोगों का नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद प्राप्त है। मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का अब तक का कालखंड बेमिसाल रहा है। उन्होंने देश की जनता की खातिर जो काम किया वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसलिए सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाना तथा सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री ने 12 वर्षो के कालखंड में ऐतिहासिक काम किया है। झारखंड के साहेबगंज जिला में गंगा नदी पर पुल बनाया, एम्स बनाया, राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज बनाया गया, रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया, हाइवे का वृहत पैमाने पर निर्माण हुआ। कह सकते हैं कि मोदी के नेतृत्व में झारखंड सहित पूरे देश में अदभुत और अतुलनीय कार्य किये गए हैं। इन सभी उपलब्धियों को राज्य की जनता के सहयोग से उन्हें बताना है कि किस प्रकार से 12 सालों में ऐतिहासिक काम किये गए हैं। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की तुलना में ओडिसा और छत्तीसगढ़ में कम मात्रा में कोयला और लोहा होने के बावजूद भी वहां राजस्व की प्राप्ति अधिक है। इसकी चिंता वर्तमान सरकार को तनिक भी नहीं है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमरदीप यादव, अमित सिंह एवं शालिनी बैसिखियार, हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, दीपक बंका, सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह, नीरा यादव, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, रोशन लाल चौधरी, पूर्णिमा दास, अमित यादव, आलोक चौरसिया, शत्रुघन महतो, मंजू कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमित मण्डल, अशोक बड़ाइक, मृत्युजंय शर्मा, संदीप वर्मा, शोभा यादव, प्रकाश सिंह, केके गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान, सूरज शाहदेव, सतीश सिन्हा, नीरज सिंह, राहुल अवस्थी, राहुल शाहदेव, रजनीश पांडेय, विकास प्रीतम, आरती सिंह,बिरंची नारायण, अनंत ओझा, जीतू चरण राम, सीमा सिंह, सीमा शर्मा, वरुण साहू, नरेंद्र सिंह, विनय धीरज महतो, रमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, राकेश भाष्कर, पवन साहू, सुरेश साहू, लवली गुप्ता सहित झारखंड भाजपा के 30 सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love