हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी सहायता राशि

360° Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने विधानसभा क्षेत्र के बोलवा, पिड़ियापोंछ, रेंगरबहार गिरजा टोली और लेटा पतराटोली का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आवागमन से उत्पन्न खतरे की जानकारी दी। विधायक ने हाथियों से बचाव के लिए टॉर्च, पटाखा, मोबिल सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था हेतु ग्रामीणों के बीच सहायता राशि वितरित की। उन्होंने हाथियों के विचरण के दौरान ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और आपदा से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। विधायक ने समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

Spread the love