MUSTFA
मेसरा: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। पूर्वाहन 10 बजे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण,द्वीप प्रज्वलन एवं केक काटकर किया गया। मुख्य अतिथि सह संस्थान के निदेशक राधा चरण सिंह ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं और उनका स्थान ईश्वर से भी ऊंचा है। वहीं,प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं तथा शिक्षकों को उपहार व कार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, विकास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव प्रसाद सिंह, डॉ एपी सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल अनूपा खलखो, सुमन कुमारी, अनुपमा सुरिन, प्रतिमा कुमारी, बेबी कुमारी, ऐलिस अट्टा, हनी कुमारी, एसके तिवारी, असलम जावेद, पूजा कुमारी, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, दिव्या कुमारी एवं समस्त छात्राएं मौजूद थीं।
