ग्राम गोली में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, मटका फोड़ प्रतियोगिता में टाटी और यादव टोली बनी विजेता

360° Ek Sandesh Live

​कुडू/लोहरदगा: शनिवार रात्रि लोहरदगा भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर ग्राम गोली भक्ति और उत्साह के रंगों में सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य मटका फोड़ दही हांडी प्रतियोगिता में 12 अखाड़ा टीमों ने हिस्सा लिया। ढोल-ढाक की थाप और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों के बीच युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटका फोड़ने का रोमांचक प्रयास किया ​प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में टाटी अखाड़ा ने बेहतरीन तालमेल से मटका फोड़कर मुख्य खिताब अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग में यादव टोली गोली बालिका वर्ग में गोली पाहन टोली और बाल वर्ग में बजरंग दल (गोली) की टीम विजेता बनी
​पुरोहित अनंत पाठक द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। मौके पर उदय यादव अरविंद यादव रामप्रवेश पाहन, प्रेम यादव, गेंदा पाहन सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रसाद वितरण किया गया।

Spread the love