झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, बलमुचू अध्यक्ष और खुर्शीद खान बने महासचिव

Sports

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम: झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। आमसभा में वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, खुर्शीद खान को महासचिव और विक्टर एच. सोमाया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए देवघर के छेतराम श्रृंगारी और गुरुबारी हेम्ब्रम का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में एमएसए सिद्दीकी (बाबू) और एसएसपी सिन्हा को संयुक्त सचिव तथा पूनम रॉय को मानद कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में संतोष कुमार सिंह, बिष्णु कुमार, जुन्नू राईन, महिमा शीतल हेम्ब्रम, शहबाज खान, शफीक अनवर सिद्दीकी और शिल्पी रानी खलखो को शामिल किया गया। एजीएम में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार बेहेरा और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक आनंद बिहारी दुबे भी मौजूद रहे। बैठक में एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों और राज्य में हैंडबॉल को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य झारखंड में हैंडबॉल की गतिविधियों को और मजबूत करना है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अधिक प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

Spread the love