मेसरा (रांची): राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा प्रदेश गहरे शोक और सन्नाटे में है। राजधानी रांची के बीआईटी मोड़,केदल स्थित प्रतिष्ठित मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में सोमवार को एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि सुदिव्य जी का यूं अचानक चले जाना केवल एक राजनीतिक क्षति नहीं,बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत के अभिभावक का छिन जाना है। राज्य में उच्च व तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका विजन हमेशा अमर रहेगा। उनके विचार और नीतियां सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। सभा के दौरान पूरे संस्थान परिवार ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात,उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोक सभा में मुख्य रूप से ट्रस्टी विरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित विभिन्न संकायों के प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो (बीएड कॉलेज),चित्रवेल वी (नर्सिंग कॉलेज),श्रुति कुमारी (फॉर्मेसी कॉलेज) एवं डीके शर्मा (पारामेडिकल कॉलेज) उपस्थित थे। इसके साथ ही संस्थान के समस्त प्राध्यापक,व्याख्याता,अधिकारी एवं कर्मचारी भी शोक सभा में शामिल रहे।
