रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

360° Ek Sandesh Live

By Sunil


रांचीमरीजों व उनके परिजनों के साथ झड़प तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, सम्पदा पदाधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर, डीएमएस सहित होमगार्ड, एसएपी व जेप के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अस्पताल के विभिन्न संवेदनशील व क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई।निदेशक ने निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर, मेडिसिन, सर्जरी, कउव एवं सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक्स सहित प्रमुख क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अलग-अलग विंग में विभाजित करते हुए प्रत्येक विंग के लिए एक नामित प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गिए जिसमें क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।बैठक के दौरान जेडीए के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को निदेशक के समक्ष रखा। निदेशक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें सभी समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निदेशक ने कहा कि मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा रिम्स प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अस्पताल में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज हितैषी वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।

Spread the love